रियो डी जेनेरियो, 8 जून (आईएएनएस)। पोटरे ने कोरिंथियंस के सेंटर-बैक फेलिपे के लिए 60 लाख यूरो के सौदे के लिए हामी भर दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वेबसाइट ‘गजेता एस्पोर्टिवा’ से मिली जानकारी में यह पता चला है कि 27 वर्षीय ब्राजीलियाई फुटबाल खिलाड़ी एक जुलाई से यूरोपियन समर ट्रांसफर विंडो खुलने के दौरान पुर्तगाल के क्लब पोटरे से जुड़ेंगे।
उनियाओ मोगी क्लब से 2011 में निकलकर कोरिंथियंस से जुड़ने के बाद उन्होंने अब तक 115 मुकाबले खेले हैं। मार्च में उन्हें पराग्वे के खिलाफ हुए क्वालीफायर मुकाबले के लिए ब्राजील की टीम में बुलाया गया था, लेकिन उन्हें मैच में खिलाया नहीं गया था।
फेलिपे ने अपनी गतिशीलता और ताकत के बल पर ब्राजीलियाई फुटबाल में एक पहचान बनाई है।
dharmpath.com dharmpath