अमिताभ संग ‘पिंक’ की शूटिंग अद्भुत : कीर्ति कुल्हारी

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘पिंक’ में महानायक अमिताभ बच्चन संग मंच साझा कर रहीं अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने कहा कि उनके साथ काम करना सम्मान की बात है। इसके साथ ही उन्होंने उनके साथ काम के अनुभव को अद्भुत करार दिया।

कीर्ति ने फिल्म ‘सन 75’ के ट्रेलर लांच पर कहा, “फिल्म की शूटिंग अद्भुत रही। उनके साथ काम करना सम्मानित होना है। सेट पर वह सबसे अधिक पेशेवर व्यक्ति हैं। उनके साथ काम करना सहज है।”

उन्होंने कहा, “वह निश्चित करते हैं कि आप सहज हैं। वह आपको अभ्यास के लिए संकेत देते हैं। यह मायने नहीं रखता कि इसमें कितना समय लगेगा। उनके साथ ‘पिंक’ की यात्रा खूबसूरत रही। मुझे उम्मीद है कि इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे।”

सुजीत सरकार द्वारा निर्मित ‘पिंक’ अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित है।

फिल्म में तापसी पन्नू और के के मेनन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म ‘सन 75’ पहले मोबाइल फोन के आविष्कार की एक कहानी है, जब देश में आपातकाल लगाया गया था।

फिल्म में अपने किरदार के बारे में कीर्ति ने कहा, “वह उस समय की एक मध्यवर्गीय लड़की है। इसलिए मुझे यकीन है कि इसका नियंत्रण आज के समय में थोड़ा अलग है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493