इस्लामाबाद, 8 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान में एक महिला ने अपनी पसंद से एक व्यक्ति से शादी कर ली, जिसके बाद कथित तौर पर उसे लाहौर में बुधवार को जिंदा जला दिया गया।
पाकिस्तानी टेलीविजन चैनल, जियो टीवी ने पुलिस के हवाले से बताया कि महिला की पहचान जीनत के रूप में हुई है। महिला ने कुछ दिनों पहले अपनी पसंद के एक व्यक्ति के साथ शादी की थी। उसे पंजाब राजधानी के कारखाना क्षेत्र में जिंदा जला दिया गया।
इस मामले में मृतक की मां परवीन को हिरासत में लिया गया है।
देश के अत्यंत रूढ़िवादी हिस्सों में प्रेम विवाह परिवारों में अपमानजनक माना जाता है।
dharmpath.com dharmpath