कोपा अमेरिका में अमेरिका ने कोस्टारिका को 4-0 से हराया

शिकागो, 8 जून (आईएएनएस)। कोपा अमेरिका के सौवें संस्करण में यहां मंगलवार को हुए मुकाबले में अमेरिका ने कोस्टारिका को 4-0 से मात दी।

इस मुकाबले में क्लिंट डेम्पसे ने मेजबान टीम के लिए एक गोल दागा, जबकि दो अन्य गोल दागने में उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी की मदद की।

इस टूर्नामेंट में अमेरिका को पिछली बार 14 जुलाई, 1995 में हुए मुकाबले में जीत हासिल हुई थी, जिसके बाद से लेकर अब तक खेले गए सात मुकाबलों में से छह बार टीम को हार का सामना करना पड़ा और एक मुकाबला ड्रॉ रहा।

अमेरिका को टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में कोलंबिया से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम के पास तीन अंक हैं।

डेम्पसे ने मुकाबले के नौवें मिनट में पहला गोल दागा, जो पेनल्टी द्वारा किया गया था। इसके बाद 37वें मिनट में जर्मेने जोंस और मध्यांतर से तीन मिनट पहले बॉबी वुड ने डेम्पसे की मदद से तीसरा गोल दागा।

इस मुकाबले में कोस्टारिका के खिलाड़ियों की ओर से गोल दागने का काफी भरसक प्रयास किया, लेकिन सारे प्रयास विफल रहे।

मुकाबले के दूसरे हॉफ में भी टीमों के बीच काफी जद्दोजहद हुई। ग्राहम जुसी द्वारा 87वें मिनट में किए गए चौथे गोल ने परिणाम को अमेरिका के पक्ष में 4-0 कर दिया।

अमेरिका का शनिवार को पराग्वे से मुकाबला होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493