वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी पर सात साल का प्रतिबंध

हेमिल्टन (बरमुडा), 8 जून (आईएएनएस)। प्रीमियर डिवीजन मैच में अंपयार द्वारा पगबाधा आउट दिए जाने के बाद स्टंप फेंकने और अंपायर के साथ अभद्र व्यवहार करने के कारण बरमुडा क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने हरफनमौला खिलाड़ी कावोन फुब्लर को सात साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक, अपने क्लब विलो कट्स की तरफ से वेले बे क्लब के खिलाफ मैच में बुरे व्यवहार के कारण उन्हें लेवल चार के उल्लंघन का दोषी पाया गया। वह मंगलवार को अनुशासत्मक समिति के सामने पेश हुए। यह मैच सी ब्रीज ओवल पर खेला गया था।

अपने बुरे व्यवहार के बावजूद भी वह मैच में खेलते रहे और 6.3 ओवर गेंदबाजी की। इस मैच को बेले वे ने सात विकेट से जीत लिया।

फुब्लर इस प्रतिबंध से बच सकते थे, अगर वह मैदान छोड़ते वक्त अंपायर पर गेंद नहीं फेंकते और उन्हें अगर यह कहते नहीं सुना जाता कि उन्हें आउट दिया गया तो वह स्टंप तोड़ देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493