महासागर मानव अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे न केवल सर्वाधिक ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं, बल्कि प्रचुर मात्रा में समुद्री संपदा और संसाधन उपलब्ध कराकर पृथ्वी की जलवायु को नियंत्रित करते हैं। इन सब लाभों के बावजूद मानव गतिविधियों के कारण महासागरों का अस्तित्व इस समय खतरे में हैं, और कई लोग इनकी रक्षा के लिए उपयुक्त कदम उठाने का आग्रह कर रहे हैं।
इस साल विश्व महासागर दिवस का विषय पिछले साल की ही तरह ‘हेल्दी ओशन्स, हेल्दी प्लैनेट’ है। जिसके तहत संयुक्त राष्ट्र प्लास्टिक प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष प्रयास के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है।
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, प्लास्टिक प्रदूषण एक गंभीर खतरा है, जो लंबे समय के लिए जलमार्ग निकायों को प्रभावित कर सकता है। यह समुद्री जानवरों और मनुष्यों के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
dharmpath.com dharmpath