काराकास, 9 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। वेनेजुएला के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को नए खाद्य वितरण कार्यक्रम के बारे में कहा कि यह भोजन की कमी को तत्काल दूर करने का एक अस्थाई उपाय है।
काराकास, 9 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। वेनेजुएला के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को नए खाद्य वितरण कार्यक्रम के बारे में कहा कि यह भोजन की कमी को तत्काल दूर करने का एक अस्थाई उपाय है।
संचार और सूचना मंत्री लुईस मारकानो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह योजना एक आपातकालीन नीति है।”
वेनेजुएला की सरकार ने बुनियादी वस्तुओं की कमी से जूझने की एक कोशिश के तहत परंपरागत वितरण नेटवर्क के स्थान पर स्थानीय आपूर्ति एवं उत्पादन समिति (सीएलएपी) का निर्माण किया है, जो निर्धारित वस्तुओं की आपूर्ति हर माह बाजारों में करती है।
लुईस ने हालांकि माना कि यह योजना लगातार कमी की समस्या का एक निश्चित समाधान नहीं है।
उन्होंने कहा, “सीएलएपी एक आपातकालीन नीति है, यह समस्या का स्थाई समाधान नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath