शंघाई, 9 जून (आईएएनएस)। नवीन विकास बैंक (एनडीबी) और चाइना कंस्ट्रक्शन बैंक कॉर्प (सीसीबी) ने गुरुवार को रणनीतिक सहयोग पर एक सहमति समझौते (एमओयू) की घोषणा की, जिसमें पांच ब्रिक्स देशों तथा अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं में अवसंरचना वित्तपोषण पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा।
ब्रिक्स देशों में शामिल हैं ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका।
एनडीबी अध्यक्ष के.वी. कामत ने कहा, “एनडीबी सदस्य देशों के प्रमुख बैंकों के साथ साझेदारी कर रहा है। सीसीबी के साथ सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह अवसंरचना वित्तीयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।”
कामत ने कहा, “इस एमओयू से हम दोनों संस्थानों को बांड जारी करने, संयुक्त वित्तीयन और सूचनाओं का आदान-प्रदान जैसे विविध क्षेत्रों में सहयोग के लिए ढांचा उपलब्ध होगा। मैं एक दीर्घकालिक और परस्पर लाभार्थी साझेदारी की कामना करता हूं।”
सीसीबी अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक वांग होंगझांग ने कहा, “एनडीबी की स्थापना ब्रिक्स देशों के बीच आर्थिक और वित्तीय सहयोग के लिए रणनीतिक महत्व का है।”
वांग ने कहा, “एनडीबी के सहयोग से ये देश अवसंरचना और टिकाऊ विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीयन की बाधाओं को दूर करेंगे और अपनी अर्थव्यवस्थाओं में रफ्तार लाएंगे।”
नवीन विकास बैंक की स्थापना उभरती अर्थव्यवस्थाओं और खास तौर से ब्रिक्स देशों में अवसंरचना विकास करने और टिकाऊ विकास में सहयोग देने के लिए किया गया था।
इसने 100 अरब डॉलर की अधिकृत पूंजी के साथ काम करना शुरू किया है और इसकी सदस्यता सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों के लिए खुली हुई है।
dharmpath.com dharmpath