स्टटगार्ट, 9 जून (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने स्टटगार्ट टेनिस टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है।
स्विस मास्टर ने पहले दौर में गुरुवार को अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 5-7, 6-4 से हराया। यह मैच हालांकि बारिश के कारण बाधित रहा।
अगले दौर में विश्व के तीसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी फेडरर का सामना जर्मनी के फ्लोरिन मायेर से होगा। यह क्वार्टर फाइनल मैच होगा।
फेडरर ने पीठ में तकलीफ के कारण फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं लिया था। वह स्टटगार्ट में खेलकर खुद को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के लिए तैयार कर रहे हैं।
34 साल के फेडरर अपने करियर में अब तक 17 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath