परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में शामिल लोग दंडित होंगे : मिस्र

शिक्षा मंत्री अल-हिलाल इल-शेरबिनी ने कहा कि रविवार को हुए जनरल सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा में नकल के 127 मामले सामने लाए गए। साथ ही बड़ी संख्या में मामले मंगलवार को हुई अंग्रेजी की परीक्षा से संबंधित थे।

उन्होंने कहा कि रविवार को उत्तर के ऑनलाइन लीक होने के कारण धार्मिक अध्ययन की परीक्षा फिर से होगी।

मिस्र की समाचार वेबसाइट ‘अहराम ऑनलाइन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभियोजन अधिकारियों द्वारा रविवार को जांच शुरू करने के बाद फेसबुक पेज ‘चाओ मिंग चिट्स’ के एडमिनिस्ट्रेटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पेज हालांकि अभी भी ऑनलाइन उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493