पहलवान के रूप में अनुष्का ने प्रभावित किया : अली अब्बास

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर ने फिल्म ‘सुल्तान’ में अनुष्का शर्मा के महिला पहलवान किरदार की सराहना करते हुए कहा कि वह फिल्म में अनुष्का को देखकर प्रभावित हो गए।

अली अब्बास जफर ने कहा, “सेट पर महिला पहलवान के रूप में सटीक उच्चारण से अनुष्का ने मुझे प्रभावित किया है।”

अनुष्का ने फिल्म के किरदार की मांग के अनुरूप छह सप्ताह से अधिक समय का प्रशिक्षण लिया।

फिल्मकार ने बताया कि ‘पीके’ स्टार शाकाहारी हैं। उन्होंने पर्याप्त मांसपेशी पाने के लिए उच्च प्रोटीन आहार लिया।

उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैं थोड़ा चिंतित था कि वह सिर्फ छह सप्ताह में यह कैसे करेंगी, लेकिन मुझे विश्वास था कि अनुष्का पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगी। उन्होंने बिना किसी शिकायत बिना अंतराल के कठिन प्रशिक्षण किया।”

फिल्म ‘सुल्तान’ में सलमान भी एक पहलवान की भूमिका में दिखाई देंगे, जो कुश्ती में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने जाते हैं लेकिन कुछ कारणों के चलते उन्हें कुश्ती छोड़नी पड़ती है और जब वह वापस लौटते हैं तो उम्र और अयोग्य शरीर उनके लिए एक मुसीबत बनता है, इसके बाद अभिनेता रणदीप हुड्डा का किरदार उन्हें मिश्रित मार्शल आर्ट (एमएमए) सिखाता है।

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित ‘सुल्तान’ इस साल ईद पर रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493