ब्राजील की समाचार एजेंसी ‘ग्लोबा’ के मुताबिक, यह दुर्घटना मोगी दास क्रूज और बर्टियोगा शहरों को जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई।
रिपोर्टों के मुताबिक, बस चालक सहित 15 यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
बस में 46 यात्री सवार थे, जिसमें अधिकतर छात्र थे। चालक का बस से नियंत्रण हट गया और यह पलट गई।
‘ग्लोबो’ की वेबसाइट पर जारी वीडियो के मुताबिक, घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को अस्पताल ले जाती दिखाई दे रही हैं।
dharmpath.com dharmpath