मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव से मुलाकात की।
फिल्म ‘सत्या’ के निर्देशक ने राज्यपाल के साथ एक तस्वीर साझा कर लिखा, “यह एक बेहतरीन शाम रही।” तस्वीर में दोनों बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।
रामगोपाल ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “राज भवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव के साथ एक बेहतरीन शाम।”
रामगोपाल की पिछले माह फिल्म ‘वीरप्पन’ रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह फिल्म ‘राय’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें विवेक ओबरॉय अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय का किरदान निभा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath