मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। ऋतिक रोशन अभिनीत ‘बैंग बैंग’ के सीक्वल में काम कर रहे अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनकी तारीफ में कहा है कि वह जानते हैं कि ‘अभिनय का स्तर पहले से और ऊपर कैसे उठाना है।’
उन्होंने यह भी कहा कि ऋतिक की आगामी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ देखने को बेताब हैं।
‘मोहनजोदड़ो’ का पहला पोस्टर जारी हो गया है। इसमें ऋतिक बेहद उग्र रूप में नजर आ रहे हैं। इसमें वह रणभूमि जैसी दिखती एक जगह पर एक एक त्रिशूल थामे नजर आ रहे हैं।
सिद्धार्थ ने ट्विटर पर लिखा, “इस बंदे को मालूम है कि पहले से और बेहतर काम कैसे करना है। ऋतिक की ‘मोहनजोदड़ो’ 12 अगस्त को रिलीज होगी और इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकता।”
आशुतोष गोवारिकर द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित फिल्म सिंधु घाटी सभ्यता की पृष्ठभूमि लिए है।
फिल्म में पूजा हेगड़े भी हैं। यह 12 अगस्त को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath