लियाम हेम्सवर्थ, माइली साइरस इस वर्ष शादी करेंगे!

लॉस एंजेलिस, 10 जून (आईएएनएस)। अभिनेता लियाम हेम्सवर्थ और गायिका माइली साइरस ने अपनी सगाई तोड़ने के बाद एक बार फिर रोमांस शुरू किया है और कथित तौर पर इस साल वे ऑस्ट्रेलिया में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं।

वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ ने उनके करीबी सूत्र के हवाले से कहा, “वे समुद्र तट पर शादी करेंगे।”

सूत्र ने कहा कि हालांकि अभी तक उनकी शादी की तारीख तय नहीं है, लेकिन वे गर्मियों में किसी तिथि पर शादी कर सकते हैं।

कथित तौर पर इस शादी में उनके परिजन काफी मदद कर रहे हैं।

सूत्र ने कहा, “माता-पिता अधिक काम कर रहे हैं।”

हेम्सवर्थ और साइरस 2009 से ‘द लास्ट सॉन्ग’ के बाद से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने 2012 में सगाई की, इसके बाद 2013 में उनका रिश्ता समाप्त हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493