फिलाडेल्फिया, 10 जून (आईएएनएस)। सोलोमन रॉनडॉन द्वारा 36वें मिनट में किए गए गोल की मदद से वेनेजुएला ने गुरुवार को खेले गए कोपा अमेरिका ग्रुप मुकाबले में उरुग्वे को 1-0 से हरा दिया।
इस जीत के साथ वेनेजुएला इस टूर्नामेंट के 100वें संस्करण के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के करीब पहुंच गया है।
वेनेजुएला ने इस साल लगातार दो मैच जीते हैं। 2006 के बाद उसकी उरुग्वे के खिलाफ यह पहली जीत है।
इसके साथ ही उरुग्वे की टीम कोपा अमेरिका से बाहर हो गई है। उसे लगातार दो मैचों में हार मिली है। उरुग्वे विश्व वरीयता क्रम में नौवें क्रम की टीम है। वेनेजुएला 77वीं वरीयता प्राप्त टीम है।
सोमवार को ह्यूस्टन में वेनेजुएला की टीम मेक्सिको से भिड़ेगी। इसी दिन उरुग्वे का सामना जमैका से होगा।
dharmpath.com dharmpath