सेंट मार्टिन डेल रे (फ्रांस), 10 जून (आईएएनएस)। स्पेन की फुटबाल टीम के कप्तान इकेर कासिलास ने कहा है कि उनकी टीम के लिए लगातार तीसरा यूरो कप खिताब जीतना काफी मुश्किल होगा।
कासिलास ने हालांकि यह भी कहा कि उनके पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वे इस लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। कप्तान ने कहा कि उनके खिलाड़ियों को अतिआत्मविश्वास से बचना होगा।
कासिलास ने बीआरटी न्यूज से कहा कि सभी प्रतिस्पर्धी टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा चल रही है और सभी टीमें बदलाव के दौर से गुजर रही हैं, ऐसे में स्पेन के लिए अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए असाधारण खेल दिखाना होगा।
कासिलास मानते हैं कि यह अच्छी बात है कि स्पेन के पास आज भी कई अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन यूरो कप जैसे अहम आयोजन में उसे अहम पड़ाव पर किस्मत का भी साथ चाहिए होगा।
dharmpath.com dharmpath