प्रतिबंधित संगठन, कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) से संबंधित कुर्दिस आतंकवादी समूह, कुर्दिस्तान फ्रीडम हॉक्स (टीएके) ने ट्विटर पर घोषणा कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
तुर्की के इस्तांबुल में फातिह जिले के वेजनेसिलर में मंगलवार सुबह एक पुलिस बस को निशाना बनाकर एक कार में विस्फोट किया गया, जिसमें छह पुलिसकर्मियों और चार नागरिकों की मौत हो गई। इसके अलावा 36 अन्य घायल हो गए थे।
पीकेके ने गुरुवार को तुर्की के मार्दिन प्रांत में बुधवार को हुए कार बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath