सेंटोसा (सिंगापुर), 10 जून (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह अगले सप्ताह शुरू हो रहे यूएस ओपन में पांचवीं बार हिस्सा लेंगे।
जीव ने थाईलैंड के थोंगचाई जैदी के टूर्नामेंट के हटने के बाद क्वालीफाई किया है। जैदी ने व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट से नाम वापस लिया है।
इस साल की शुरुआत में आयोजित यूरएशिया कप में टीम एशिया के कप्तान रहे दो बार एशिया टूर नम्बर-1 खिलाड़ी रहे जीव ने साल के दूसरे मेजर टूर्नामेंट में खेलने की योग्यता हासिल की है। वह जैदी के पहले अल्टरनेट थे।
साल 2007 में जीव ने अंतिम बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और संयुक्त रूप से 36वें स्थान पर रहे थे। 2012 में पहला मेजर खेलने वाले जीव को ओकमांट कंट्री क्लब में होने वाले इस टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
इस साल यूएस ओपन में भारत की ओर से अनिर्बान लाहिरी भी शिरकत कर रहे हैं। लाहिरी ने विश्व रैंकिंग के आधार पर इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए क्वालीफाई किया है।
टूर्नामेंट का आयोजन 16 से 16 जून तक होना है।
dharmpath.com dharmpath