चाइना रेलवे कॉरपोरेशन के मुताबिक, यह गुरुवार को अनुमानित 1.07 करोड़ फेरों से भी अधिक है।
तीन दिवसीय छुट्टी के दूसरे दिन फेरे घटकर 80.25 लाख हो गए।
गुरुवार को अतिरिक्त कुल 411 रेलगाड़ियां चलाई गईं, जबकि शुक्रवार को यह आंकड़ा 324 था।
रेलवे के अधिकारियों ने छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन टिकटिंग प्रणाली की समयावधि बढ़ा दी है और यात्री गाड़ी रवाना होने के आधा घंटा पहले तक रेलगाड़ी में खाली सीटों की जांच कर सकते हैं, जबकि आम दिनों में यह समयावधि दो घंटे की होती है।
ड्रैगन बोट फेस्टिवल चीनी चंद्र कैलेंडर के पांचवें महीने के पांचवें दिन मनाया जाता है। इस साल यह नौ जून को पड़ा।
dharmpath.com dharmpath