समाचार एजेंसी इंटरफैक्स-यूक्रेन के मुताबिक प्रिस्ताइको ने कैबिनेट की बैठक में कहा, “हमारा मानना है कि इस कदम से न सिर्फ पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा, बल्कि बजट राजस्व को भी बढ़ावा मिलेगा।”
मसौदे के मुताबिक, चीनी नागरिक कीव के बोरिस्पील अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर 15 दिनों का इंट्री वीजा पा सकते हैं, इसके लिए उनके पास इस बात का दस्तावेज होना चाहिए कि वे यहां पर्यटन या व्यापार उद्देश्यों के लिए आए हैं।
उन्होंने कहा कि वीजा का नया नियम 20 जून से प्रभाव में आ जाएगा। इस नियम को कैबिनेट की अंतिम मंजूरी मिलनी अभी बाकी है।
dharmpath.com dharmpath