असनशिओन, 11 जून (आईएएनएस)। पराग्वे के असनशिओन में शुक्रवार को एक जेल में आग लगने से पांच कैदियों और एक सुरक्षा गार्ड सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी ‘एफे’ ने अधिकारी के हवाले से बताया कि टैकंबु जेल में सभी छह लोगों की मौत दम घुटने से हुई है।
यह पराग्वे की सबसे बड़ी जेल है।
एक बचावकर्मी ने बताया कि जेल की कुछ दीवारें किसी भी समय ढह सकती है इसलिए यहां खतरा बना हुआ है।
सार्वजनिक अभियोजक जैवियर डियाज वेरोन ने कहा कि उनका दल जल्द ही मामले की जांच के लिए जेल का दौरा करेगा।
टैकंबु जेल में 1,655 कैदियों को रखनेीक क्षमता है लेकिन यहां आवश्यकता के अधिक 3,980 कैदियों को रखा गया है।
dharmpath.com dharmpath