मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। चंद्रशेखर रेड्डी के निर्देशन की फिल्म ‘फायरफ्लाइस इन द अबिस’ एक जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म कोयला खदानों में काम करने वाले बच्चों के बारे में है।
फिल्म विभिन्न फिल्मोत्सवों में दिखाई जा चुकी है, जो कोयला खदानों विशेषकर पूर्वोत्तर भारत की जयंतिया हिल्स की कोयला खदानों में काम करने वाले बच्चों के बारे में है।
88 मिनट की यह फिल्म 11 साल के एक लड़के की कोयला खदान से बाहर निकलने और स्कूल में पढ़ने के सपने को पूरा करने की कोशिशों का भावपूर्ण चित्रण है। इसमें निशांत राज, राज राय व सूरज सुब्बा है।
चंद्रशेखर रेड्डी ने एक बयान में कहा, “दुनियाभर की यात्रा करने और कुछ प्रतिष्ठित फिल्मोत्सवों में स्क्रीनिंग के बाद मैं जान गया कि हर तरह के दर्शकों ने फिल्म के बारे में जोश व जज्बात के साथ से प्रतिक्रिया दी है।”
उन्होंने कहा, “इसी ने मुझे बड़े पैमाने पर भारतीय दर्शकों तक पहुंचने का साहस दिया।”
dharmpath.com dharmpath