हरारे एकदिवसीय : भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

हरारे, 11 जून (आईएएनएस)। भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

धौनी की कप्तानी में इस श्रृंखला के लिए भारतीय दल में पांच ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किए गए हैं।

2005 में आखिरी बार जिम्बाब्वे के दौरे पर आए धौनी लंबे समय के बाद यहां खेल रहे हैं।

टीमें :

भारत :- महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), लोकेश राहुल, मनीष पांडे, करुण नायर, अंबाती रायडू, केदार जाधव, अक्षर पटेल, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, बरिंदर सरन और यजुवेंद्र चहल।

जिम्बाब्वे :- ग्रीम क्रेमर (कप्तान), चामुनओरवा चिबाबा, हेम्लिटन मासाकाड्जा, रिचमोंड मुतुम्बामी, वुसिमुजी सिबांडा, क्रेग इरविन, सिकंदर रजा बट, पीटर जोसेफ मूर, एल्टन चिगम्बुरा, तौरइ मुजराबानी और टेंडाई चाटारा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493