अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि लांसांग, यांग्त्जे और यलो रिवर्स के स्रोतों के पास समुद्र तल से 4,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित किंघाई प्रांत में आठ सांभर हिरणों को देखा गया।
स्थानीय पर्यावरण अधिकारी चेंग गा के मुताबिक, “ये किंघाई तिब्बती पठार पर पाए जाने वाले लाल हिरणों के समान थे, हालांकि इनमें कई भिन्नताएं देखी गईं।”
बीजिंग के शांनशुई संरक्षण केंद्र के शोधार्थी झाओ जियांग ने बताया, “कई महीनों के अवलोकन के बाद पुष्टि हुई कि ये सांभर हिरण ही हैं, जो उष्णकटिबंधीय और उप-उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले हिरण की सबसे बड़ी प्रजाति है।”
झाओ ने कहा, “इतने ठंडे और ऊंचे इलाकों में सांभर हिरण मिलना असामान्य बात है।”
उन्होंने कहा कि इन हिरणों का मिलना इस ओर संकेत है कि उक्त नदियों के स्त्रोतों के पर्यावरण में सुधार हो रहा है।
झाओ ने कहा, “जलवायु परिवर्तन भी एक महत्वपूर्ण कारण हो सकता है।”
सांभर हिरणों को दुर्लभ हिरणों की श्रेणी में शामिल किया गया है।
dharmpath.com dharmpath