बैडमिंटन : आस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में सुन यू से भिड़ेंगी सायना (लीड-1)

सिडनी, 11 जून (आईएएनएस)। लंदन ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने यहां शनिवार को 7.5 लाख डॉलर के इनामी आस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के फाइनल में कदम रख लिया है।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सायना और चीन की सुन यू के बीच रविवार को खेला जाएगा।

इससे पहले, भारत के बेहतरीन पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत को डेनमार्क के हांस क्रिस्टीयन विटिंघुस से 20-22, 13-21 से हार झेलकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

सिडनी के ओलम्पिक पार्क में हुए महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व की आठवीं वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी ने चीन की वांग यिहान को 21-8, 21-12 से हराकर जीत हासिल की।

मुकाबले की शुरुआत से ही विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त यिहान पर दबाव बनाते हुए सायना ने बढ़त बनाए रखी।

दो साल पहले टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करने वाली सायना ने 7-1 से और इसके बाद 11-2 से बढ़त बनाई। दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ने अपना पहला गेम चीनी प्रतिद्वंद्वी से 21-8 से जीता।

इसके बाद दूसरे गेम में भी आगे बढ़ते हुए सायना ने 21-12 से जीत हासिल की।

यिहान के खिलाफ खेले गए अपने पिछले सात मुकाबलों में सायना की यह पहली जीत है।

टूर्नामेंट में महिला एकल वर्ग का खिताबी मुकाबला सायना और विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी सुन के बीच खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493