चीन की रेडक्रॉस सोसाइटी के राहत एवं बचाव दल के अधिकारी यांग शुशेंग ने कहा कि श्रीलंका में भूस्खलन और बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित कागाला और देहीओविटा में 446 टेंटों के साथ 16 अस्थाई प्रवासों का निर्माण किया गया।
श्रीलंका में दो सप्ताह पहले भारी बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन आ गया था, जिसमें लगभग 100 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए।
बाढ़ और भूस्खलन से 500,00 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। चीन सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने श्रीलंका को राहत सामग्री और आर्थिक सहायता दी।
चीन ने 15 लाख डॉलर की नकद राशि के अनुदान के साथ ही 1,000 से अधिक टेंट और 3,000 फोल्िंडग बिस्तरों का इंतजाम किया।
dharmpath.com dharmpath