लीबियाई सुरक्षाबलों का सिरते बंदरगाह पर फिर से नियंत्रण

त्रिपोली, 11 जून (आईएएनएस)। लीबिया के सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ भीषण संघर्ष के बाद सिरते शहर के बंदरगाह पर दोबारा नियंत्रण कर लिया है।

बीबीसी की एक रपट के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि इस सप्ताह के प्रारंभ में युद्धक विमानों ने इराक व सीरिया के बाहर आईएस के सबसे मजबूत गढ़ सिरते में आईएस के ठिकानों पर भारी गोलाबारी की, जबकि नौसेना ने बंदरगाह पर मिसाइलें दागी।

त्रिपोली में संयुक्त राष्ट्र के समर्थन वाली एकता सरकार से संबद्ध सुरक्षाबलों ने शहर पर दोबारा नियंत्रण के लिए पिछले महीने संघर्ष शुरू किया था।

उनके प्रवक्ता जनरल मुहम्मद अल-गुसरी ने कहा कि आईएस के बड़े नेता भागकर दक्षिण के रेगिस्तान में चले गए हैं, जबकि कई आतंकवादी अभी भी शहर के मध्य फंसे हुए हैं।

सुरक्षाबलों व आतंकवादियों के बीच संघर्ष ओगादोगु सम्मेलन केंद्र पर केंद्रित हो गया है, जो कभी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों का केंद्र हुआ करता था, लेकिन अब आईएस का कमान केंद्र बना हुआ है।

सरकार के वफादार सुरक्षाबलों ने सम्मेलन केंद्र को निशाना बनाया। वहीं युद्धक विमानों ने भी उनका साथ दिया।

अमेरिका ने कहा है कि एकता सरकार को हथियारों से लैस होने की अनुमति दी जानी चाहिए ताकि वह आईएस का मुकाबला कर सके। अमेरिकी विदेशमंत्री जॉन केरी ने कहा कि आतंकवादियों को हराने के लिए खुद को सशक्त करने का यह एकमात्र रास्ता होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493