मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। क्या आप सोचते हैं कि रसोई घर में घुसने से बचने के लिए महिलाएं अक्सर खाने का ऑनलाइन आर्डर दे देती हैं? कम से कम मुंबई वालों के लिए यह सही नहीं लगता। यह जानकारी एक नए सर्वेक्षण से सामने आई है।
ऑनलाइन भोजन आपूर्ति सेवा वाली कंपनी ने शहर में खाने का ऑनलाइन ऑर्डर और मांग का रुझान जानने के लिए एक सर्वेक्षण कराया। इसके परिणाम से पता चला कि मुंबई में महिलाओं से अधिक खाने का आर्डर पुरुष ही देते हैं।
यह सर्वेक्षण अप्रैल 2015 से मार्च 2016 के बीच किया गया। इस सर्वेक्षण का परिणाम खाने के 525,460 आर्डर के आंकड़ों का विश्लेषण करके निकाला गया। ये आर्डर 184072 लोगों ने दिए थे। इनमें 44.9 प्रतिशत (लगभग 82 हजार 648) पुरुष थे और 55.1 प्रतिशत महिलाएं थीं।
इस अध्ययन के मुताबिक, पुरुषों की संख्या महिलाओं की तुलना में कम है, लेकिन 57 प्रतिशत पुरुषों ने खाने का ऑनलाइन ऑर्डर देने को प्राथमिकता दी थी, जबकि ऐसा करने वाली महिलाएं मात्र 43 प्रतिशत थीं।
पुरुष भले ही ऑर्डर अधिक दिए थे, लेकिन खर्च महिलाओं ने अधिक किए थे। महिलाओं के खाने का हर ऑर्डर औसतन 360 रुपये का था, जबकि पुरुषों ने औसतन प्रति ऑर्डर 270 रुपये खर्च किए थे।
इस सर्वेक्षण में यह भी खुलासा हुआ कि मुंबई वाले दिन के खाने में विकल्प को लेकर प्रयोगधर्मी हैं, लेकिन जब रात के भोजन की बात आती है तो पुरुष हों या महिला देसी खाने के विकल्प को ही चुनते हैं।
एक अन्य प्रचलन का पता चला कि शहर के लोग हफ्ते के अधिकतर दिन किचन से दूर रहना ही पसंद करते हैं।
dharmpath.com dharmpath