काबुल, 11 जून (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन अलकायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी ने तालिबान समूह के नव नियुक्त प्रमुख मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा के प्रति निष्ठा की शपथ ली है।
अमेरिकी नौसेना द्वारा 2011 में पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन को मार गिराने के बाद अलकायदा के मुखिया बने अल-जवाहिरी ने 14 मिनट की एक रिकॉर्डिग में कहा, “अलकायदा संगठन के नेता के तौर पर मैं एक बार फिर जिहाद के लिए अपनी निष्ठा की प्रतिज्ञा लेता हूं।”
माना जाता है कि अल-जवाहिरी पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा क्षेत्र में छिपा है।
समाचार पत्र ‘अशरक अल-अवसात इंग्लिश’ की रपट के मुताबिक, पिछले महीने 21 मई को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अमेरिकी ड्रोन हमले में मुल्ला अख्तर मंसूर के मारे जाने के बाद अखुंदजादा को तालिबान का नया नेता चुना गया था।
तालिबान ने कहा कि समूह के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अखुंदजादा के पक्ष में मतदान के बाद नेतृत्व ने उन्हें अपना नया नेता चुन लिया है।
dharmpath.com dharmpath