केन्या ने रमजान में अल-शबाब के हमलों के प्रति आगाह किया

नैरोबी, 11 जून (आईएएनएस)। केन्या ने अपने नागरिकों को रमजान के दौरान सोमालिया के इस्लामी समूह अल-शबाब के हमलों के प्रति अधिक सतर्क रहने के लिए आगाह किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक जोसेफ बोइनेत ने कहा कि सोमाली सीमा के पास के क्षेत्रों को इन हमलों का अधिक खतरा है, जिन्हें केन्याई मूल के अल-शबाब आतंकवादियों द्वारा अंजाम दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा, “कुछ आतंकवादी मोम्बासा, मालिंदी और नैरोबी में घुसपैठ करने में कामयाब हो सकते हैं, इसलिए सार्वजनिक सेवा वाहन ऑपरेटरों, होटलों और अन्य सार्वजनिक भवनों को चलाने वाले लोगों से अधिक सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया है।”

पुलिस प्रमुख ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा देश में घुसपैठ करने के लिए शरणार्थियों या चरवाहों के रूप अख्तियार किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सप्ताहों में मांडेरा और वाजिर काउंटियों में आतंकी हमलों के छिटपुट प्रयास किए गए थे, लेकिन उनको नाकामयाब कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493