हनी सिंह को संघर्षो से मिली प्रेरणा

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। अपने गानों से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले गायक हनी सिंह का नया गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है, जिसकी प्रेरणा उन्हें जीवन के संघर्ष भरे दौर से मिली।

बताया जाता है कि हनी सिंह जब ‘बाइपोलर डिजॉर्डर’ (अवसाद की एक अवस्था) से गुजर रहे थे तो उन्होंने कई कविताएं लिखी थी। इस मानसिक बीमारी के कारण अपने करियर के सुनहरे दौर में लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहने वाले हनी सिंह ने बीमारी से उबरने के दौरान इनमें से एक कविता लिखी थी, जिसे अब गाने की शक्ल में लाया जा रहा है।

हनी सिंह के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया, “यह गाना हनी सिंह के लिए बहुत खास है। इसका उद्देश्य लोगों को न सिर्फ अपनी कहानी बताना, बल्कि ऐसी समस्याओं से गुरजने वाले अन्य लोगों की मदद करना और उन्हें जीवन के प्रति आशावान रहने के लिए प्रेरित करना भी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493