लंदन, 11 जून (आईएएनएस)। ब्राजील और फुटबाल क्लब लीवरपूल के लिए खेलने वाले फिलिप कोटिन्हो ने अगले सत्र में पेरिस सेंट-जर्मेन जाने की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि उनका ध्यान अपनी राष्ट्रीय फुटबाल टीम की ओर केंद्रित है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अमेरिका में जारी कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में 23 वर्षीय कोटिन्हो स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं।
टूर्नामेंट में आठ जून को हैती के खिलाफ हुए मुकाबले में कोटिन्हो ने हैट्रिक लगाई थी और इस मुकाबले में ब्राजील ने 7-1 से जीत हासिल की थी।
संभावनाएं जताई जा रही थी कि लीवरपूल के खिलाड़ी जर्मेन क्लब से जुड़ सकते हैं। हालांकि, इन सबको खारिज करते हुए कोटिन्हो ने कहा, “जहां तक मुझे पता है, ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है। मैं अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ हूं और इसी पर मेरा ध्यान केंद्रित है।”
कोटिंहो ने कहा कि उनके लिए अभी सबसे अधिक जरूरी ब्राजील के साथ खेलना, टीम पर ध्यान देना और बेहतर रूप से टूर्नामेंट का समापन करना है।
dharmpath.com dharmpath