अफगानिस्तान में 8 तालिबान आतंकवादी मारे गए

काबुल, 11 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में शनिवार को कम से कम आठ तालिबान आतंकवादी मारे गए।

स्थानीय प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक ड्रोन हमले में तालिबान आतंकवादियों को ले जा रहे एक वाहन को निशाना बनाया गया, जिसमें छह आतंकवादी मारे गए और उनके हथियार नष्ट कर दिए गए।

प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने भी प्रांत के पेचीग्राम जिले में तालिबान आतंकवादियों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें समूह के दो प्रमुख कमांडर मारे गए।

अफगान बलों ने आतंकवादी समूहों पर हमले तेज कर दिए हैं। ये समूह देश भर में हिंसा फैला रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493