यूरो 2016 : स्विट्जरलैंड ने अल्बानिया को 1-0 से दी मात

लेंस अग्लो, 11 जून (आईएएनएस)। यूरो कप 2016 के ग्रुप ए के दूसरे मुकाबले में शनिवार को स्विट्जरलैंड ने अल्बानिया को 1-0 से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच मैच में अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

लेंस अग्लो, 11 जून (आईएएनएस)। यूरो कप 2016 के ग्रुप ए के दूसरे मुकाबले में शनिवार को स्विट्जरलैंड ने अल्बानिया को 1-0 से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच मैच में अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

स्विट्जरलैंड की टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल खेला। जिसका फायदा उन्हें पांचवें मिनट में मिला। फैबियन शर ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

फैबियन ने साथी खिलाड़ी की कॉर्नर किक पर शानदार हेडर कर गेंद को गोलपोस्ट में डाल टीम के लिए एक मात्र गोल किया। इसके बाद और कोई गोल नहीं हुआ और स्विट्डरलैंड ने पहली जीत हासिल की।

एक गोल से पीछे चल रही अल्बानिया को 36वें मिनट में बड़ा झटका लगा। टीम के कप्तान लोरिक काना को रेफरी ने दूसरा पीला कार्ड दिखाया, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। टीम अब 10 खिलाड़ियों की हो गई थी।

पहले हाफ के अंत के बाद स्विट्जरलैंड पर एक गोल की बढ़त थी। दूसरे हाफ में उसे इसका फायदा हुआ। दूसरे हाफ में अल्बानिया ने गोल करने की काफी कोशिशें की, लेकिन स्विट्जरलैंड के गोलकीपर यान सोमर ने उसे गोल करने से महरूम रखा।

टीम के कोच ने इस हाफ में बदलाव भी किए लेकिन वह भी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

अंत तक स्विट्जरलैंड भी दूसरा गोल नहीं कर पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493