चीन में शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव शुरू

इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में वैश्विक फिल्म उद्योग जगत की हजारों गणमान्य हस्तियों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

उद्घाटन समारोह में ब्रिटिश अभिनेता ईयान मैक्केलन और चीनी अभिनेता जियाओ हुआंग ने शंघाई ग्रैंड थिएटर में अंग्रेजी के महान साहित्यकार विलियम शेक्सपीयर के छंद पढ़कर सुनाए।

सर्बिया के फिल्मकार एमिर कुस्तुरिका गोल्डन गोब्लेट अवार्ड के जूरी पैनल की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस पैनल में इटली के निर्देशक डैनियल लचेटी, चीनी उपन्यासकार यान गेलिंग और युवा निर्देशक पेमा सेडेन भी शामिल हैं।

फिल्मोत्सव में 14 चुनी गई फिल्मों में आस्ट्रेलियाई निर्देशक ब्रूस बेरेसफोर्ड की ‘मिस्टर चर्च’, जर्मनी के फिल्मकार वर्नर हेरजॉग की ‘साल्ट एंड फायर’, पोलैंड के निर्देशक जैन जैकब कोल्सकी की ‘फॉरेस्ट, 4 एएम’ और चीनी निर्देशक काओ बाओपिंग की ‘कॉक एंड बुल’ शामिल हैं।

इस नौ दिवसीय फिल्मोत्सव में 500 से अधिक फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसमें ‘हैरी पॉटर’ और ‘जेम्स बांड’ सीरीज की फिल्में भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493