न्यूयार्क में सौर ऊर्जा चालित विमान के पायलटों से मिलेंगे बान

संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बान सोमवार दोपहर न्यूयार्क में जॉन एफ केनेडी (जेएफके) इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ‘सोलर इंपल्स 2’ को देखने पहुंचेंगे। यह सौर ऊर्जा चालित पहला विमान है, जो एक बूंद भी ईंधन इस्तेमाल किए बगैर दिन-रात उड़ान भर सकता है।

विश्व भ्रमण पर निकला यह विमान शनिवार सुबह जेएफके हवाईअड्डे पर पहुंचा था। विमान की वैश्विक यात्रा मार्च 2015 में अबु धाबी से शुरू हुई थी। करीब 35,000 किलोमीटर की वैश्विक यात्रा के दौरान न्यूयार्क इसका 14वां पड़ाव है।

अधिकारियों के अनुसार, बान विमान के पायलटों बरट्रांड पिकार्ड और एंड्रे बोशबर्ग से मिलेंगे, जिन्होंने एशिया, प्रशांत और उत्तरी अमेरिका में विमान को उड़ान की जिम्मेदारी संभाली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493