प्रिंस चार्ल्स लंदन में नवाज शरीफ से मिले, तोहफ में लाए शहद

लंदन, 12 जून (आईएएनएस)। लंदन में हार्ट सर्जरी कराने के बाद आराम कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से शनिवार को एक शाही मेहमान मिलने आया। यह मेहमान ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स थे, जिन्होंने लंदन स्थित नवाज के आवास पर उनसे मुलाकात की और उन्हें शहद भेंट किया।

नवाज (66) की बेटी मरयम नवाज की ट्वीट के अनुसार, प्रिंस चार्ल्स प्रधानमंत्री के लिए शाही आवास के क्लेरेंस हाउस बगीचे से शहद भी लाए। इसे सौंपते हुए उन्होंने कहा कि ‘यह उनकी जल्द स्वस्थ होने में मदद करेगा, क्योंकि पाकिस्तान को उनकी जरूरत है।’

चार्ल्स ने नवाज को ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ की ओर से भेजी गईं शुभकामनाएं भी दीं।

मरयम ने ट्विटर पर लिखा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने चार्ल्स का शहद लाने के लिए शुक्रिया अदा किया और उन्हें बताया कि पैगंबर मुहम्मद ने कहा है कि शहद में चिकित्सीय गुण होते हैं।

शरीफ को लंदन में सफल ओपन हार्ट सर्जरी के बाद सात जून को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। यह पांच वर्षो में नवाज का हृदय का दूसरा बड़ा ऑपरेशन है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493