अफगानिस्तान में ड्रोन हमला, 4 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 12 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में अमेरिकी ड्रोन हमले में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चार आतंकवादियों को मार गिराया गया।

सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया, “अतंर्राष्ट्रीय गठबंधन सेनाओं के विमान ने शनिवार रात को अचिन जिले में दो मिसाइलें दागी।”

उन्होंने कहा कि अफगान सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

पाकिस्तान की सीमा से सटे अचिन जिले में पिछले कुछ महीनों से आईएस आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच भारी संघर्ष हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493