लागोस, 12 जून (आईएएनएस)। नाइजीरिया के पूर्व फुटबाल कोच अमोबू शैबु को 58 साल की उम्र में निधन हो गया है।
नाइजीरिया फुटबाल महासंघ ने शनिवार को इस खबर की पुष्टि की।
शैबु के निधन से तीन दिन पहले नाइजीरियाई टीम के कप्तान स्टीफेन केशी 54 साल की उम्र में गुजर गए थे।
महासंघ ने कहा है कि उसके तकनीकी निदेशक शैबु ने शुक्रवार को रात को सीने में दर्द की शिकायत की और उसी दिन देर रात नींद में उन्होंने अंतिम सांस ली।
शैबु चार मौकों पर राष्ट्रीय टीम के कोच रहे थे।
dharmpath.com dharmpath