भोपाल, 12 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘स्लमडॉग करोड़पति’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे एक्टर गोविंदराव को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा और अवतार गिल ने ‘नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2016’ से सम्मानित किया।
लातूर जिला के रहने वाले गोविंदराव के पिता एक किसान हैं। उन्होंने किसान होने के बावजूद अपने बेटे के सपने पूरा करने में उसका साथ दिया। गोविंदराव के पिता देविदास येरमे ने कहा,”मेरे बेटे के करियर के पहले चरण पर उसे यह अवॉर्ड मिला। इस खुशी को मैं लफ्जों में बयां नहीं कर सकता। यह अवॉर्ड सिर्फ मेरे बेटे के लिए नहीं बल्कि पूरे किसान परिवार के लिए है।”
इस मौके पर गोविंदराव ने कहा, “मैं इस अवॉर्ड के लिए सबसे पहले भगवान, माता-पिता और निर्माता अरुल राज जी के साथ अपनी पूरी टीम का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं यह अवॉर्ड अपने किसान भाइयों को समर्पित करता हूं।”
‘स्लमडॉग करोड़पति’ झुग्गी में रहने वाले शख्स की कहानी है। फिल्म में यह किरदार गोविंदराव ने निभाया है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath