मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री डॉली ठाकुर और अभिनेता और फिल्म निर्माता विवेक वासवानी 1-5 सितंबर के बीच होने जा रहे लोनावला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह भारत (एलआईएफएफआई)का हिस्सा होंगे।
ठाकुर इसमें निर्णायक मंडल की सदस्य होंगी, जबकि वासवानी समारोह में फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद प्रश्नोत्तर सत्रों का संचालन करेंगे। मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह एलआईएफएफआई की ट्रॉफी का अनावरण करेंगे।
समारोह निदेशक रिजू बजाज ने आईएएनएस को बताया कि समारोह के सभी पुरस्कार फिल्म संपादक रेनू सलूजा, सिनेमाटोग्राफर वी.के.मूर्ति जैसे दिग्गज पेशेवरों की याद में समर्पित किए जाएंगे।
फिल्म आलोचक और निर्देशक खालिद मोहम्मद भी प्रश्नोत्तर सत्रों का संचालन करेंगे।
बजाज ने कहा, “मैं विवेक वासवानी, खालिद मोहम्मद, डॉली ठाकुर जैसे कई बड़े अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में पहचाने जाने वाले मशहूर लोगों से एलएफएफआई के लिए समर्थन मिलने पर बेहद अनुग्रहित हूं।”
उद्घाटन समारोह में बेनेगल ‘आक्रोश’ और ‘अर्ध सत्य’ जैसी फिल्मों के लिए निर्देशक गोविंद निहलानी को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार देंगे।
dharmpath.com dharmpath