अफगानिस्तान : संघर्षो में 46 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 12 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में किए गए हवाई हमलों और सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में दिन भर में कम से कम 46 आतंकवादी मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकारियों ने रविवार को कहा, “अफगान सुरक्षा और रक्षा बलों ने कई सैन्य और सफाई अभियान चलाया, जिसमें 46 आतंकवादी मारे गए, 24 घायल हो गए और अन्य चार को हिरासत में ले लिया गया।”

कार्रवाई के दौरान हथियार और गोला-बारूद जब्त करने के अलावा, सुरक्षा बलों ने हक्कानी नेटवर्क के सदस्य खलील और 13 इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।

अधिकारी ने इसी अवधि के दौरान 11 सैन्यकर्मियों के मारे जाने की भी पुष्टि की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493