उमर मतीन ऑरलैंडो गोलीबारी का संदिग्ध हमलावर

वाशिंगटन, 12 जून (आईएएनएस)। ऑरलैंडो में हुई गोलीबारी का संदिग्ध हमलावर एक अमेरिकी नागरिक उमर मतीन है। यह बात यहां की स्थानीय मीडिया रपटों में कही गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्थानीय मीडिया रपटों में अमेरिकी नागरिक उमर मतीन को अमेरिका के ऑरलैंडो के समलैंगिक नाइटक्लब में रविवार को हुई गोलीबारी का संदिग्ध हमलावर बताया गया, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए।

बीबीसी की रपट के मुताबिक, गोलीबारी के लगभग तीन घंटे बाद पुलिस पल्स क्लब पहुंची और उसने हमलावर को मार गिराया। हमलावर ने कई लोगों को बंधक बना रखा था।

पुलिस ने इसे आतंकवादी घटना बताया, लेकिन साथ में यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह घरेलू आतंकवाद की घटना है या अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद की।

क्लब के अंदर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने इसे अराजकता की स्थिति के रूप में उल्लेख किया।

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “पार्किं ग में हर जगह शव ही शव थे। पुलिस लोगों को लाल और पीले रंग में टैग कर रही थी, ताकि यह पता करने में आसानी हो सके कि किसकी पहले मदद करनी है। हर जगह खून ही खून था।”

कुछ घायलों को पुलिस की गाड़ियों में ऑरलैंडो क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने घटनास्थल से 40-50 गोलियों की आवाजें सुनी।

क्लब में 100 से अधिक लोग मस्ती कर रहे थे, और इसी दौरान हमलावर ने स्थानीय समयानुसार रात लगभग दो बजे गोलीबारी शुरू कर दी।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “हमने कई बार गोलियां चलने की आवाजें सुनी। जिस कमरे में मैं था, वहां लोग फर्श पर लेट गए। मैं हमलवार को नहीं देख पाया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493