टीवी से फिल्मों के लिए अतिरिक्त दर्शक मिलते हैं : टिस्का चोपड़ा

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा का कहना है कि टेलीविजन से फिल्म के लिए अतिरिक्त दर्शकों को आकर्षित करने में मदद मिलती है।

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा का कहना है कि टेलीविजन से फिल्म के लिए अतिरिक्त दर्शकों को आकर्षित करने में मदद मिलती है।

टिस्का की फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ जी सिनेमा पर 26 जून को प्रसारित की जाएगी। अभिनेत्री ने कहा कि हर फिल्म के निश्चित दर्शक होते हैं। टीवी पर उसका प्रीमियर करने से फिल्म को ज्यादा दर्शक मिलते हैं।

टिस्का ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि हर फिल्म के निश्चित दर्शक होते हैं। जैसे कि मार-धाड़ से भरपूर फिल्में पसंद करने वाले ‘घायल वन्स अगेन’ और ऐसी ही फिल्में देखेंगे। (टीवी से)आपको अतिरिक्त दर्शक मिलते हैं।”

उन्होंने कहा, “वे (दर्शक) सिनेमाघरों में नहीं जाते, बल्कि फिल्म के टीवी पर आने का इंतजार करते हैं। इसलिए आपको टीवी के माध्यम से अतिरिक्त दर्शक मिल जाते हैं।”

फिल्म के सह-कलाकार सनी देओल के बारे में टिस्का ने कहा, “अपनी स्क्रीन छवि से अलग वह बहुत खुशमिजाज इंसान हैं। उन्होंने हम सभी का बहुत अच्छे से खयाल रखा। उनके साथ काम करना मजेदार रहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493