यूरो 2016 में मंगलवार के मुकाबले

पेरिस, 13 जून (आईएएनएस)। यूरो कप-2016 के तहत मंगलवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। टूनार्मेंट के ग्रुप-ई में भारतीय समयनुसार (सोमवार देर रात 12.30 बजे) बेल्जियम का मुकाबला इटली से लियोन के स्टेड दे लियोन स्टेडियम में होगा।

इसके अलावा ग्रुप-एफ में आस्ट्रिया का मुकाबला मंगलवार को भारतीय समयनुसार साढ़े नौ बजे बोर्डक्स के स्टेड डे बोर्डक्स में हंगरी से होगा।

यूरो-2016 के सभी मैचों का भारत में प्रसारण सोनी सिक्स और सोनी ईएसपीएन पर होगा।

इससे पहले, रविवार को शाम साढ़े छह बजे क्रोएशिया ने तुर्की को पेरिस के पार्क दे प्रिंसेस में हुए मुकाबले में 1-0 से मात दी। दूसरी ओर शाम साढ़े नौ बजे नीस के स्टेड दे नीस में हुए मैच में पोलैंड ने नॉर्दन आयरलैंड को 1-0 से हराया।

इसके अलावा रविवार देर रात 12.30 बजे हुए मुकाबले में जर्मनी ने यूक्रेन को 2-0 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493