मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार संजय गुप्ता ने अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ के एक नाटकीय दृश्य को फिल्मा लिया है और उसमें ‘जान फूंकने’ के लिए ऋतिक रोशन की सराहना की है।
मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार संजय गुप्ता ने अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ के एक नाटकीय दृश्य को फिल्मा लिया है और उसमें ‘जान फूंकने’ के लिए ऋतिक रोशन की सराहना की है।
संजय ने ट्विटर पर लिखा, “हमने पटकथा के संभवत: सबसे नाटकीय दृश्य को फिल्माया है। ऋतिक दृश्यों को कैसे जीवंत बना देते हैं, यह आश्चर्यजनक है।”
ऋतिक ‘बैंग बैंग’ के बाद ‘काबिल’ में एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आएंगे। एक्शन दृश्यों में जान डालने के लिए संजय ने एक्शन निर्देशन पीटर हीन को चुना है, जो ‘शिवाजी’, ‘गजनी’ व ‘अन्नियन’ सरीखी फिल्मों पर काम कर चुके हैं।
‘काबिल’ में यामी गौतम भी हैं। इसे राकेश रोशन अपनी फिल्म निर्माण कंपनी फिल्म क्राफ्ट प्रोडक्शन्स के तहत बना रहे हैं। यह अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होनी है।
dharmpath.com dharmpath