मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार आमिर खान ने अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ के गाने ‘बेहूदा’ और इसकी गायिका नयनतारा की तारीफ की है।
आमिर ने ट्विटर पर गाने का एक वीडियो साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, “गाना बढ़िया है अनुराग और नई गायिका नयनतारा लाजवाब हैं।”
‘रमन राघव 2.0’ एक सीरियल किलर की कहानी है, जिसने 1960 के दशक में मुंबई में कई हत्याएं कीं। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं और विकी कौशल भी हैं, जो पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।
फिल्म 24 जून को रिलीज होने वाली है।
dharmpath.com dharmpath