पोलैंड के खिलाफ कड़ी मेहनत करनी होगी : लोव

लिली (फ्रांस), 13 जून (आईएएनएस)। जर्मनी की फुटबाल टीम के कोच जोआकिम लोव ने कहा है कि उनकी टीम को यूरो कप के ग्रुप-सी में पोलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

रविवार रात को हुए मुकाबले में जर्मनी ने यूक्रेन को 2-0 से मात दी थी। 17 जून को उसे पोलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलना है।

वेबसाइट ‘एयू डॉट यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम’ ने लोव के हवाले से लिखा, “हम दोनों ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की है। इसलिए ग्रुप के भविष्य के लिए यह मैच महत्वपूर्ण है। हमें मैच जीतने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।”

यूरो 2016 के क्वालीफाइंग राउंड में जर्मनी और पोलैंड की टीमें दो बार आपस में भिड़ चुकी हैं, जिसमें दोनों ही टीमों ने एक-एक जीत अपने नाम की थी।

कोच ने कहा, “पोलैंड की टीम हर हालत में मुश्किल टीम है। हम उनके खिलाफ दो बार खेले हैं जिसमें से एक बार हमें हार मिली है। रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के होते हुए उनकी टीम मजबूत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493