न्यूयॉर्क, 13 जून (आईएएनएस)। यहां टोनी अवार्ड समारोह में संगीतमय नाटक ‘हैमिल्टन’ ने सर्वश्रेष्ठ म्यूजिकल, सर्वश्रेष्ठ मूल गीत (लिन-मैनुएल मिरांडा) और लीडिंग एक्टर इन ए म्यूजिकल (लेस्ली ओडोम जूनियर) सहित कुल 11 पुरस्कार जीते।
‘हैमिल्टन’ ने लगभग उन सभी श्रेणियों में पुरस्कार जीता, जिसमें इसे नामांकित किया गया था। पुरस्कार समारोह रविवार रात बीकन थियेटर में आयोजित हुआ।
‘हैमिल्टन’ के कलाकार इसके निर्माता जैफ्री सेलर के साथ पुरस्कार लेने मंच पर पहुंचे। जैफ्री ने कलाकारों की ओर से एक भाषण भी दिया।
उन्होंने वहां तमाम लोगों की मौजूदगी में कहा, “मैं आज इस मंच पर और इस थियेटर में लिन-मैनुएल जैसे सपने देखने वालों से घिरा खड़ा हूं, जिनके पास एक बड़ा आइडिया था और इसे साकार रूप देने के लिए छह वर्षो से अधिक समय तक अथक मेहनत की।”
‘हैमिल्टन’ ने सर्वश्रेष्ठ ऑर्केस्ट्रा वादन और सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार भी जीता।
‘हैमिल्टन’ के लिए पुरस्कार पाने वालों की सूची पर एक नजर :
-सर्वश्रेष्ठ नाटक : द ह्मूमन्स
-सर्वश्रेष्ठ संगीतपूर्ण नाटक : हैमिल्टन
-बेस्ट रिवाइवल ऑफ ए प्ले : व व्यू फ्रॉ द ब्रिज
-बेस्ट रिवाइवल ऑफ ए म्यूजिकल : द कलर पर्पल
-सर्वश्रेष्ठ मूल गीत : लिन-मैनुअल मिरांडा, हैमिल्टन
-बेस्ट लीडिंग एक्टर इन अ प्ले : फ्रैंक लंगेल्ला, द फादर
-बेस्ट लीडिंग एक्ट्रेस इन अ प्ले : जेसिका लैंगे, लान्ग डेज जर्नी इंटो नाइट
-बेस्ट डायरेक्शन ऑफ ए म्यूजिकल : थॉमस केल, हैमिल्टन
-सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी : एंडी ब्लांकेबुहेलर, हैमिल्टन
-सर्वश्रेष्ठ ऑर्केस्ट्रावादन : एलेक्स लाकामोइर, हैमिल्टन
-नाटक का सर्वश्रेष्ठ निर्देशन : इवो वन होव, अ व्यू फ्रॉम ब्रिज
-बेस्ट फीचर्ड एक्सट्रेस इन अ म्यूजिकल : रेनी एलिस गोल्ड्सबेरी, हैमिल्टन
-बेस्ट फीचर्ड एक्टर इन अ म्यूजिकल : डेविड डिग्स, हैमिल्टन
dharmpath.com dharmpath